बीकानेर: इस जगह सड़क पार कर रहे राहगीर को अज्ञात वाहन ने कुचला
बीकानेर: इस जगह सड़क पार कर रहे राहगीर को अज्ञात वाहन ने कुचला
बीकानेर। व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पैदल राहगीर की मौत हो गई। हादसा जयपुर-श्रीगंगानगर बाइपास सर्किल के पास स्थित पराठा होटल के नजदीक हुआ। मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात यह व्यक्ति बाइपास पर एक होटल के पास सड़क पार कर रहा था।
इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ