Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

गली में एंट्री से रोका, तो बुजुर्ग को दिया धक्का, मामूली विवाद में रिटायर्ड बैंक अफसर की मौत

rk
2 months ago
गली में एंट्री से रोका, तो बुजुर्ग को दिया धक्का, मामूली विवाद में रिटायर्ड बैंक अफसर की मौत

गली में एंट्री से रोका, तो बुजुर्ग को दिया धक्का, मामूली विवाद में रिटायर्ड बैंक अफसर की मौत

जयपुर। न्यू सांगानेर रोड स्थित सुधा एनक्लेव में संकरे रास्ते से ट्रेवल बस निकालने को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया, जिसमें एसबीआइ के सेवानिवृत्त अधिकारी 67 वर्षीय बिजेन्द्र सिंह की मौत हो गई। घटना पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में आरोपी दम्पती और बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के बेटे रजत सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि ट्रेवल व्यवसाय से जुड़े स्थानीय निवासी छोटेलाल माली की पत्नी रेखा अपने बेटे और एक ट्रेवल चालक के साथ संकरे रास्ते से बस निकालने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान मकान मालिक पक्ष ने दीवार को नुकसान होने की आशंका जताते हुए बस को बड़े रास्ते से ले जाने के लिए कहा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और आरोपी पक्ष झगड़ा करने लगा।

रजत ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पिता से कहासुनी कर मारपीट शुरू कर दी। जब उसने बीच में आकर विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बिजेन्द्र सिंह को आरोपियों ने धक्का दे दिया, जिससे वे सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम से घटनास्थल का मुआयना कराया गया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रजत सिंह ने पत्रकार कॉलोनी थाने में पिता की हत्या के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: