बीकानेर: टीम ने चलाया सर्च अभियान, घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर आगे मिला शव
बीकानेर: टीम ने चलाया सर्च अभियान, घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर आगे मिला शव
बीकानेर। नहर में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला छतरगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां इंदिरा गांधी मुख्य नहर की 585 आरडी में शनिवार सुबह गिरे 55 वर्षीय बुधराम नायक का शव रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाकर बरामद कर लिया। शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर आगे मिला। छतरगढ़ थाना अधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि इंदिरा गांधी मुख्य नहर की 585 आरडी के पास एक व्यक्ति की जूती और मोबाइल फोन पड़े हुए हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सत्तासर के पूर्व सरपंच बरकत अली ने व्यक्ति की पहचान सत्तासर निवासी बुधराम नायक के रूप में की। पुलिस ने तत्काल बीकानेर एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। इसके बाद एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर नहर में सघन सर्च अभियान शुरू किया। लगातार तलाश के बाद रविवार सुबह करीब 9 बजे घटनास्थल से एक किलोमीटर आगे बुधराम नायक का शव बरामद कर लिया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ