पिछले तीन से लापता बुजुर्ग का शव शुक्रवार को ओरण भूमि के मार्ग के पास मिला
पिछले तीन से लापता बुजुर्ग का शव शुक्रवार को ओरण भूमि के मार्ग के पास मिला
बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के पास एक टीवीएस मोपेड भी गिरी हुई मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8:45 बजे नाल थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन से आगे ओरण भूमि मार्ग के पास एक बुजुर्ग के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर संबंधित थाना पुलिस के साथ खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस लेकर पहुंची। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मोर्चरी में रखवाया गया।
बाद में मृतक की पहचान श्रीचंद्र शुक्ला पुत्र हरिकिशन, निवासी सुभाषपुरा, बीकानेर के रूप में हुई। बताया गया कि वे 7 जुलाई 2026 से लापता थे।
फिलहाल नाल थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ