Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बार एसोसिएशन ने मेड़तियां के खिलाफ दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आईजी को सौंपा ज्ञापन

Bansal sadi
2 months ago
बार एसोसिएशन ने मेड़तियां के खिलाफ दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आईजी को सौंपा ज्ञापन

 

बार एसोसिएशन ने मेड़तियां के खिलाफ दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आईजी को सौंपा ज्ञापन
 बीकानेर। बार एसोसिएशन बीकानेर ने अधिवक्ता भगवान सिंह मेड़तिया के खिलाफ थाना बीछवाल में दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग को लेकर रेंज आईजी ओमप्रकाश  को ज्ञापन सौंपा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने  कहा कि उक्त मामले में अधिवक्ता भगवान सिंह मेड़तिया को नामजद किया गया है, जबकि घटना के समय क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौके पर मौजूद थे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार घटना के बाद संबंधित कंपनी और स्थानीय नागरिकों के बीच वार्ता एवं समझौता भी हो चुका है।
ज्ञापन में कहा गया है कि यह जांच का विषय है कि अधिवक्ता मेड़तिया किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या उपद्रव में शामिल नहीं थे, बल्कि क्षेत्र में उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने और नागरिकों को शांत करने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे में केवल आरोपों के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना न्यायोचित नहीं होगा।
बार एसोसिएशन ने यह भी उल्लेख किया कि भगवान सिंह मेड़तिया एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता होने के साथ सामाजिक रूप से सम्मानित परिवार से जुड़े हैं तथा उनका सार्वजनिक जीवन एवं सामाजिक सेवा से लंबे समय से जुड़ाव रहा है। इसलिए मामले की जांच पूर्ण निष्पक्षता, स्वतंत्रता और वस्तुनिष्ठता के साथ की जानी आवश्यक है।
एसोसिएशन ने रेंज आईजी ओमप्रकाश से मांग की है कि मामले की जांच किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सौंपी जाए, घटना से संबंधित सभी वीडियो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का परीक्षण कराया जाए तथा जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की पूर्वाग्रहपूर्ण कार्रवाई से बचा जाए। साथ ही घटना के वास्तविक कारणों एवं परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: