Khulasa Online
TM Jewellers
Bjp
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कृषि विभाग ने किया 10 फर्मों का औचक निरीक्षण, मिली भारी अनियमितताएं

Bansal
3 months ago
कृषि विभाग ने किया 10 फर्मों का औचक निरीक्षण, मिली भारी अनियमितताएं

खुलासा न्यूज,बीकानेर। कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा के निर्देशानुसार जिले में कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमों द्वारा मूंगफली से संबंधित 10 फर्मों का आकस्मिक औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई फर्मों के यहां भारी अनियमितताएं पाई गई।

 

 

 विभागीय निरीक्षक टीमों द्वारा इन फर्मों पर मूंगफली बीज के नमूने ले रहे हैं व कई फर्मों पर बीज विक्रय पर रोक लगाई गई है। इस संदर्भ में काफी समय से विभाग को सूचनाओं प्राप्त हो रही थी कि जिले में मूंगफली प्रोसेसिंग यूनिटों द्वारा बिना वैध बीज लाइसेंस के मूंगफली का दाना बीज के रूप में किसानों को विक्रय किया जा रहा है।

 

 

कृषि उद्यान विभाग निरीक्षकों की संयुक्त टीमों द्वारा नेशनल सीडस, सुप्रीम, चारभुजा एग्रो इंडस्ट्रीज,जिंदल एग्रो इंडस्टरीज, बीकानेर फूड्स, जे डी इंडस्ट्रीज, आदर्श सीड्स, तिरुपति उद्योग, चारभुजा एग्रो शोभासर एवं वैभव लक्ष्मी फ़ार्मों पर औचक निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सम्पादित की गई। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार मदनलाल ने बताया कि निरीक्षण दल में उपनिदेशक कृषि जयदीप दोगने, सहायक निदेशक कृषि मु. सुरेंद्र मारू, सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत, कृषि विभागीय अधिकारी सुभाष बिश्नोई, राजूराम डोगीवाल, रघुवर दयाल सुथार, मीनाक्षी शर्मा, कृषि अधिकारी रमेश भाम्भू, कविता गुप्ता, गिरिराज चारण, सोमेश तंवर, संगीता मेहता, महेंद्र विश्नोई, मेघराज बंजारा, मामराज मेघवाल, कन्हैयालाल सारस्वत, जोधराज कालीराणा, राकेश कुमार, राजेश कुमार इत्यादि कार्यवाही के दौरान विभिन्न टीमों का हिस्सा रहें व बीज एक्ट व सीड्स कन्ट्रोल आर्डर के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सम्पादित की।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: