Khulasa Online
Breaking
• पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: छात्रा से दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

rk
3 months ago
बीकानेर: छात्रा से दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

बीकानेर: छात्रा से दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार  

बीकानेर। पुलिस ने खाजूवाला के एक चक में 9वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पीड़िता के भाई की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी 16 साल की बहन 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। 22 जनवरी को वह स्कूल गई थी। इस दौरान कार में सवार दो युवक उसे जबरन ले गए और सुनसान जगह पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बाद में उसे वन विभाग की भूमि पर छोड़कर फरार हो गए। अगले दिन पीड़िता ने आहत होकर अपने घर में जहरीला स्प्रे पी लिया। उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान 27 जनवरी की शाम को उसने दम तोड़ दिया। मामले की जांच कर रहे सीओ खाजूवाला अमरजीत चावला ने बताया कि  आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के दौरान काम में ली गई कार भी जब्त कर ली गई है। अभियुक्त को शुक्रवार को पॉक्सो कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उससे दूसरे आरोपी के बारे में पूछताछ की जाएगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: