बीकानेर: मातम में बदली सरपंच चुनाव जीत की खुशियां, सरपंच प्रतिनिधि की हुई मौत
बीकानेर: मातम में बदली सरपंच चुनाव जीत की खुशियां, सरपंच प्रतिनिधि की हुई मौत
खाजूवाला। पंचायत चुनाव में मिली बड़ी जीत की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब ग्राम पंचायत 8 केवाईडी की नवनिर्वाचित सरपंच सुखप्रीत कौर के ससुर मलकीत सिंह मान के निधन की खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार, मलकीत सिंह मान की हृदयाघात से मौत हो गई।
सुखप्रीत कौर ने सरपंच चुनाव में 770 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। जीत के बाद समर्थकों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल था। परिवार और समर्थक चुनाव में मिली सफलता की खुशियां मना रहे थे, लेकिन इसी बीच मलकीत सिंह मान के निधन की खबर से सभी स्तब्ध रह गए।
बताया जा रहा है कि मलकीत सिंह मान भी समर्थकों के साथ जीत का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान उनके निधन की दुखद खबर सामने आई और खुशी का माहौल शोक में बदल गया।
मलकीत सिंह मान के निधन से गांव में शोक की लहर छा गई। चुनावी जीत की खुशियों के बीच परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्रामीणों और समर्थकों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ