Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: बाइक पिकअप और ट्रैक्टर की भिड़त, दो युवको की मौत

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: बाइक पिकअप और ट्रैक्टर की भिड़त, दो युवको की मौत

बीकानेर: बाइक पिकअप और ट्रैक्टर की भिड़त, दो युवको की मौत  

बीकानेर। खाजूवाला क्षेत्र में 24 अक्टूबर को दो अलग-अलग सड़क हादसों में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा 31 केजेडी के पास मोटरसाइकिल और पिकअप की भिड़ंत में हुआ, जबकि दूसरा हादसा 8 केवाईडी के पास मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ। दोनों घटनाओं से मृतकों के परिवारों में शोक छा गया।

जानकारी के अनुसार, 31 केजेडी के पास मोटरसाइकिल और पिकअप के बीच भिड़ंत में नरेश कुमार पुत्र सतवीर मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय खाजूवाला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं, 8 केवाईडी के पास मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में 47 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र राम गोपाल, निवासी जाति कुम्हार, गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगने के बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें राजकीय चिकित्सालय खाजूवाला लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, 25 अक्टूबर को राजेंद्र कुमार के शव का खाजूवाला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: