बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, हादसे के बाद से बेहोश; चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी
खाजूवाला। क्षेत्र में आवारा पशुओं के कारण सड़क हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। खाजूवाला के पास आवारा पशु से टकराने के कारण 21 केजेडी निवासी हुसैन पुत्र अहमद खान घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल खाजूवाला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद सुभाष चारण ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से घायल हुसैन को अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि हुसैन हादसे के बाद से अभी तक होश में नहीं आए हैं। अस्पताल में चिकित्सक उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उपचार कर रहे हैं।
इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं से होने वाले हादसों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ