Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

दो युवकों ने नाबालिग को घर से उठाकर ले गये पहले पिलाई शराब फिर किया गैंगरेप

2 months ago
दो युवकों ने नाबालिग को घर से उठाकर ले गये पहले पिलाई शराब फिर किया गैंगरेप

 

दो युवकों ने नाबालिग करे घर से उठाकर ले गये पहले पिलाई शराब फिर किया गैंगरेप
बीकानेर।  नोखा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लडक़ी ने बुधवार रात को नोखा थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। लडक़ी ने दो युवकों पर दुष्कर्म के आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीडि़ता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके माता-पिता करीब छह माह पहले मजदूरी के लिए बाहर चले गए थे। इस दौरान उसकी जान-पहचान दोनों युवकों से हो गई थी, जो उसके घर के पास आते-जाते रहते थे।
घटना 21 मई, 2026 को हुई बताई गई है। पीडि़ता के अनुसार, उस दिन उसकी मां घर में सो रही थी और वो पेशाब करने बाहर आई थी। तभी मकान के पीछे छिपे दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया।
आरोप है कि दोनों उसे उठाकर दूर ले गए और जबरन शराब पिलाई। इसके बाद एक युवक उसे केर के पेड़ों के पास ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में दूसरे युवक ने भी उसे जमीन पर पटक कर जबरन दुष्कर्म किया।
आरोपियों ने पीडि़ता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वे उसे उठाकर पंजाब ले जाएंगे। इसी दौरान, पीडि़ता की मां उसे ढूंढते हुए वहां आ गई, जिसे देखकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडि़ता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई।
नोखा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: