Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

दो गार्डों को बंधक बनाकर पीटा,बीकमपुर पावर ग्रिड के अन्य गार्डों पर लगे आरोप

Bansal
6 hours ago
दो गार्डों को बंधक बनाकर पीटा,बीकमपुर पावर ग्रिड के अन्य गार्डों पर लगे आरोप


 दो गार्डों को बंधक बनाकर पीटा,बीकमपुर पावर ग्रिड के अन्य गार्डों पर लगे आरोप
बज्जू। बीकमपुर पावर ग्रिड में ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे दो सुरक्षा गार्डों को वहां के अन्य गार्डों ने कथित तौर पर बंधक बनाकर पीटा। परिवार ने घटना के सीसीटीवी फुटेज होने का दावा किया। एसपी को परिवाद देने के बाद बज्जू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलि थानाधिकारी चंद्रजीतसिंह भाटी ने बताया कि बीकमपुर निवासी नत्थूराम पुत्र बीरमाराम भाट ने परिवाद दिया है। इसमें बताया गया कि उनका पुत्र चैनाराम और छोटे भाई का पुत्र जीवणराम पावर ग्रिड में सीजी पावर एसआईएस कंपनी के सुरक्षा गार्ड थे।
परिवाद के मुताबिक, 9 नवंबर को दोनों ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे, लेकिन तय समय पर नहीं पहुंचे। परिजन उन्हें तलाशते हुए पावर ग्रिड पहुंचे, जहां दोनों युवक ग्रिड के गार्डों के कब्जे में मिले।नत्थूराम ने आरोप लगाया कि दोनों को करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और पीटा गया। परिजनों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया और घर ले गए। मारपीट में दोनों को चोटें आईं।परिवादी ने आरोप लगाया कि सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद बज्जू थाने में पहले दिए गए लिखित परिवाद पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके उलट, उनके पुत्र और भतीजे को ही थाने में गिरफ्तार कर रखा गया।इसके बाद 13 नवंबर को पुलिस अधीक्षक बीकानेर को डाक से परिवाद भेजकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने परिवाद के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2), 140(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच सहायक उपनिरीक्षक झंवरलाल को सौंपी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: