जय शाह फिर बने ICC के चेयरमैन, निर्विरोध चुने गए दूसरी बार
नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया से बड़ी खबर सामने आई है। जय शाह को दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी ICC का चेयरमैन चुन लिया गया है। उन्हें इस पद के लिए निर्विरोध चुना गया है, यानी उनके खिलाफ किसी ने भी चुनाव नहीं लड़ा।बाली में हुई ICC बोर्ड की बैठक के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। बैठक में बोर्ड के सभी सदस्यों ने जय शाह के नाम पर सहमति जताई, जिसके बाद उनका दूसरा कार्यकाल जारी रहने का रास्ता साफ हो गया।बता दें कि जय शाह के नेतृत्व में ICC ने पिछले कार्यकाल में कई अहम फैसले लिए और बड़े आयोजन भी सफलतापूर्वक करवाए। अब दूसरे कार्यकाल में भी उनसे क्रिकेट को और आगे ले जाने की उम्मीद की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ