पंचायती राज चुनाव: सुबह 10 बजे तक तीन पंचायत समितियों में 30.35% मतदान, नोखा सबसे आगे
पंचायती राज चुनाव: सुबह 10 बजे तक तीन पंचायत समितियों में 30.35% मतदान, नोखा सबसे आगे
बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण में सरपंच पद के लिए मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक जिले की तीन पंचायत समितियों में कुल 30.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। नोखा में सर्वाधिक 31.27 प्रतिशत और पांचू में सबसे कम 29.03 प्रतिशत मतदान हुआ।
सुबह 10 बजे तक मतदान की स्थिति:
* जसरासर: कुल मतदाता 74,525, मतदान 22,976, प्रतिशत 30.83%
* नोखा: कुल मतदाता 1,20,835, मतदान 37,785, प्रतिशत 31.27%
* पांचू: कुल मतदाता 1,10,314, मतदान 32,019, प्रतिशत 29.03%
तीनों पंचायत समितियों में कुल 3,05,674 मतदाताओं में से 92,780 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मतदान प्रतिशत 30.35 रहा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ