Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

पश्चिम विधायक ने बीडीए को दिया तीन बजे तक अल्टीमेटम, अगर नही हुई जांच तो हम स्वयं खड़े होकर करवायेंगे निर्माण

Bansal
6 hours ago
पश्चिम विधायक ने बीडीए को दिया तीन बजे तक अल्टीमेटम, अगर नही हुई जांच तो हम स्वयं खड़े होकर करवायेंगे निर्माण


पश्चिम विधायक ने बीडीए को दिया तीन बजे तक अल्टीमेटम, अगर नही हुई जांच तो हम स्वयं खड़े होकर करवायेंगे निर्माण
बीकानेर।  पुरानी जेल के पास जेलवेल स्थित सरकारी भूमि पर हो रहे निर्माण को बीडीए की ओर से तोड़े जाने का मामला अब बड़ा विवाद बन गया है। कल रविवार को हुई इस कार्रवाई के विरोध में आज सोमवार को ब्राह्मण स्वर्णकार समाज ने बीकानेर विकास प्राधिकरण कार्यालय का घेराव कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
बता दें कि कल रविवार सुबह बीडीए की टीम जेसीबी मशीन और पुलिस बल के साथ जेलवेल पहुंची थी। टीम ने वहां हो रहे निर्माण को अवैध अतिक्रमण बताते हुए जेसीबी से ध्वस्त कर दिया था। इस दौरान मौके पर मौजूद समाज के लोगों ने इसका विरोध किया। समाज के रामरतन सोनी ने कहा था कि उनके पास निर्माण करवाने के आदेश हैं, लेकिन बीडीए के अधिकारियों ने बिना कागज देखे ही निर्माण तोड़ डाला। वहीं मौके पर समाज के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई थी। कार्रवाई के बाद समाज का प्रतिनिधिमंडल कोतवाली थाने भी पहुंचा था और अधिकारियों से लंबी बातचीत हुई थी। इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास, कांग्रेस नेता महेंद्र कल्ला, पार्षद मनोज विश्नोई, स्वर्णकार समाज के लक्ष्मी नारायण सहित अनेक लोगो ने बीडीए आयुक्त से मुलाक़ात की । इस संबंध में विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि आज बीडीए आयुक्त के सामने सभी दस्तावेज दिखाए गए हैं। जिस पर तीन बजे तक जांच करने का अल्टीमेटम दिया गया है अन्यथा तीन बजे हम ख़ुद खड़े होकर उस जगह पर पुन: निर्माण करवायेंगे। व्यास ने कहा की रविवार के दिन कारवाई अपने आप में ही सवालो के घेरे में है। कांग्रेस नेता महेंद्र कल्ला ने कहा की आखऱि जिनके आदेश से करवाई हुई इस बारे में कोई जानकारी देने को तैयार नहीं है। ऐसे में ये भी बड़ा सवाल है की आखिर किसके इशारे पर यह तोडफ़ोड़ की गई है। कल्ला ने कहा की जमीन वर्षों से समाज के लोगो के पास लेकिन बिना कोई नोटिस के कारवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वही बीडीए आयुक्त ने कहा की जमीन हमारी है। प्रतिनिधि मंडल ने अपनी बात कही है और कुछ दस्तावेज दिए हैं जिन पर आज जांच की जाएगी।
प्रदर्शन के दौरान समाज का एक प्रतिनिधिमंडल बीडीए आयुक्त स्नेहल धायगड़े से वार्तालाप करने के लिए पहुंचा। इस दौरान पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने समाज के लोगों की बात को सुना।
फिलहाल समाज ने इस कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की भी चेतावनी दी है। अब देखना यह है कि आयुक्त से हुई वार्ता के बाद इस मामले में क्या समाधान निकलता है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: