Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

दो अलग अलग सडक़ हादसों में दो युवक बुरी तरह घायल

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
1 week ago
दो अलग अलग सडक़ हादसों में दो युवक बुरी तरह घायल


दो अलग अलग सडक़ हादसों में दो युवक बुरी तरह घायल
 छतरगढ़। छतरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे अलग-अलग स्थानों पर दो सडक़ दुर्घटनाएं हुईं। दोनों हादसों में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और समाजसेवियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, पहला हादसा छतरगढ़-बीकानेर रोड पर नेशनल हाईवे-911 पर हुआ। बीकानेर की ओर जा रही एक पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर समाजसेवी सत्यनारायण राजपुरोहित एवं भैराराम जाट मौके पर पहुंचे और घायल को छतरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल चालक की पहचान विकास बिजारणियां, निवासी रूपाली, तहसील बिदासर, जिला चूरू के रूप में हुई है।
वहीं, दूसरी दुर्घटना छतरगढ़ थाना क्षेत्र के 465 सूरतगढ़-छतरगढ़ रोड पर हनुमान मंदिर के पास हुई। यहां एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सडक़ पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर समाजसेवी सहीराम गोदारा ने अपने निजी वाहन से घायल को 465 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे छतरगढ़ रेफर कर दिया।
एक ही समय में दो अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाएं होने से पुलिस भी सक्रिय रही। छतरगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल भानु प्रताप एवं कांस्टेबल पारस छतरगढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचे और दोनों घटनाओं की जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई जारी हैं

 

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: