घर से अचानक किशोरी हुई लापता, जाते समय अपने भाई का मोबाइल भी साथ ले गई
घर से अचानक किशोरी हुई लापता, जाते समय अपने भाई का मोबाइल भी साथ ले गई
बीकानेर जसरासर। थाना क्षेत्र के गांव की रोही में स्थित ढाणी से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने पुलिस थाना जसरासर में रिपोर्ट देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।रिपोर्ट के अनुसार, किशोरी के पिता ने बताया कि 9 अक्टूबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद ढाणी में सो गए थे। अगले दिन सुबह उठने पर उनकी 16 वर्षीय बेटी ढाणी में नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्र और पड़ोस में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। किशोरी के पास उसके भाई का मोबाइल फोन भी था। परिजनों ने संबंधित मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया।परिवादी ने पुलिस को किशोरी के हुलिए और कपड़ों की जानकारी देते हुए उसे तलाशने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ