Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

टोल प्लाजा के पास ढाणी में जागरण के दौरान अचानक लगी आग, तीन झोपड़े जले

A sudden fire broke out during a Jagran in Dhani near the toll plaza, burning three huts.

5 months ago
टोल प्लाजा के पास ढाणी में जागरण के दौरान अचानक लगी आग, तीन झोपड़े जले

 

टोल प्लाजा के पास ढाणी में जागरण के दौरान अचानक लगी आग, तीन झोपड़े जले
बीकानेर। नोखा के पारवा टोल प्लाजा के पास स्थित एक ढाणी में रात्रि जागरण कार्यक्रम के दौरान गैस सिलेंडर लीकेज के कारण अचानक आग भडक़ गई जिसकी चपेट में आने से तीन झोपड़े जलकर खाक हो गए।पारवा गांव के हनुमान राहड़ द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मघाराम मेघवाल के घर रात को जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था गैस सिलेंडर की गैस लीकेज होने से अचानक आग लग गई जो देखते ही देखते आसपास की बनी झोपडिय़ों तक फैल गई और आग लग गई। इस हादसे के कारण घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
सूचना पर देशनोक से एक, नोखा से दो तथा बीकानेर से एक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। देशनोक नगरपालिका के मनोहर दान, सुनीता सैनी सहित ग्रामीणों ने राहत कार्य में सहयोग किया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीडि़त परिवार को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना है। नुकसान का आकलन ग्रामीण कर रहे है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: