Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

स्विफ्ट कार बेकाबू होकर पलटी, कार सवार युवक की दर्दनाक मौत

Bansal
2 weeks ago
स्विफ्ट कार बेकाबू होकर पलटी, कार सवार युवक की दर्दनाक मौत


स्विफ्ट कार बेकाबू होकर पलटी, कार सवार युवक की दर्दनाक मौत
नोखा।  नोखा के चरकड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे-89 पर एक स्विफ्ट कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई।हादसा  बीकानेर से खरनाल की ओर जाते समय चरकड़ा गांव के नजदीक हुआ। घायल युवक को तुरंत नोखा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।गाड़ी बेकाबू होकर पलटी जानकारी के अनुसार, साधासर निवासी सुनील जाट अपनी स्विफ्ट कार से बीकानेर से खरनाल की ओर जा रहा था। चरकड़ा के पास एनएच-89 पर अचानक कार बेकाबू हो गई और पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर इक_ा हो गए। उन्होंने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही नोखा पुलिस भी मौके पर पहुंची। नोखा थाने के एएसआई सुरेश गीला ने बताया कि पुलिस टीम ने हादसे वाली स्विफ्ट कार को मौके से हटाकर थाने पहुंचाया है। पुलिस ने मृतक सुनील के शव को नोखा जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवा दिया है।
परिवार वालों को इसकी जानकारी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार, मृतक का पोस्टमॉर्टम आज होगा, इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: