खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के सप्लायर को पुलिस ने गिरफ्तार किया हे। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में बीछवाल थानाधिकारी दिगपाल सिंह की टीम ने की है। पुलिस टीम ने 21 मई को कार्रवाई करते हुए 1 किलो 513 ग्राम अफीम जब्त की थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शांतिलाल निनाम को गिरफ्तार किया हे। जिससे अवैध मादक पदार्थो के सम्बंध में पुछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में दिगपाल सिंह, राजकुमार, रवि कुमार, भगवानाराम शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ