Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर में ही मिलेगा सुपर स्पेशियलिटी इलाज, जल्द शुरू होंगे ये विभाग

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
2 weeks ago
बीकानेर में ही मिलेगा सुपर स्पेशियलिटी इलाज, जल्द शुरू होंगे ये विभाग

 बीकानेर में ही मिलेगा सुपर स्पेशियलिटी इलाज, जल्द शुरू होंगे ये विभाग 

 बीकानेर। पश्चिम राजस्थान के बीकानेर संभाग के हजारों परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। अब नवजात से लेकर किशोर उम्र तक के बच्चों को गंभीर दिमागी, नसों और दिल से जुड़ी जटिल बीमारियों के इलाज के लिए जयपुर, दिल्ली या अन्य बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के अधीन पीबीएम शिशु चिकित्सालय में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग-बाल चिकित्सा न्यूरोलॉजी और बाल चिकित्सा कार्डियोलॉजी प्रारम्भ करने की तैयारी है।

 राजस्थान सरकार की मंशा के अनुरूप दोनों विभागों के गठन का प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा निदेशालय को भेज दिया गया है। पीबीएम शिशु चिकित्सालय में शुरू होने वाले दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभागों से बच्चों की गंभीर बीमारियों का इलाज अब स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा। बाल चिकित्सा न्यूरोलॉजी विभाग में डॉ. जी.एस. तंवर के नेतृत्व में मिर्गी, बार-बार दौरे पड़ना, दवाओं से नियंत्रित न होने वाली दिमागी समस्याएं, मस्तिष्क व तंत्रिका तंत्र के संक्रमण, न्यूरोमस्कुलर रोग, मांसपेशियों की कमजोरी तथा चलने, बोलने व सीखने में देरी (विकासात्मक विलंब) जैसी जटिल बीमारियों का विशेषज्ञ मूल्यांकन और नियमित उपचार मिलेगा। 

वहीं, बाल चिकित्सा कार्डियोलॉजी विभाग में डॉ. मुकेश बेनीवाल की देखरेख में जन्मजात हृदय रोग, दिल में छेद, हृदय की संरचनात्मक विकृतियों और धड़कन की समस्याओं की समय पर पहचान और फॉलोअप की सुविधा उपलब्ध होगी। स्थानीय स्तर पर इन दोनों विभागों के शुरू होने से नवजात से लेकर किशोरावस्था तक के बच्चों को सही समय पर सटीक इलाज और परिजनों को स्पष्ट मार्गदर्शन मिल सकेगा

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: