अचानक युवक का संतुलन बिगड़ा, गिरा छत से हुई दर्दनाक मौत
बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र में घर की छत से गिरे 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर छा गई। मृतक के भाई ने पांचू थाने में मृग दर्ज करवाई है।पुलिस से सोमवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार उदासर निवासी सुरजाराम नायक ने रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई का पुत्र तारूराम नायक 30 मई की रात अपने घर की छत पर सो रहा था। देर रात को वह नींद में उठा ओर उसका संतुलन बिगडऩे से वह छत से नीचे गिर गया।
परिजन उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया ओर रिपोर्ट पर मृग दर्ज कर जांच शुरू की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ