Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: सरकारी स्कूलों में मिड डे मील पर सख्ती, जारी हुआ ये निर्देश

Bansal sadi
1 month ago
बीकानेर: सरकारी स्कूलों में मिड डे मील पर सख्ती, जारी हुआ ये निर्देश

बीकानेर: सरकारी स्कूलों में मिड डे मील पर सख्ती, जारी हुआ ये निर्देश 

बीकानेर। सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण (मिड डे मील) योजना के तहत परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर मिड डे मील आयुक्तालय ने सख्ती बढ़ा दी है। अब खाद्यान्न के भंडारण से लेकर उपयोग तक हर चरण की निगरानी होगी। यदि बच्चों को खराब, नमीयुक्त, फफूंद लगा या एक्सपायरी के करीब पहुंचा खाद्यान्न परोसा गया तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीएम पोषण योजना के आयुक्त विश्व मोहन शर्मा ने इस संबंध में राजस्थान के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए है। निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक विद्यालय में खाद्यान्न का स्टॉक रजिस्टर पूरी पारदर्शिता के साथ संधारित किया जाए।

 इसमें खाद्यान्न की प्राप्ति तिथि, उपयोग की तिथि, शेष स्टॉक और एक्सपायरी संबंधी सभी विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा। निरीक्षण के दौरान इन्हीं अभिलेखों के आधार पर व्यवस्था का मूल्यांकन किया जाएगा। निर्देशों के अनुसार जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी नियमित निरीक्षण करेंगे। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर, भंडारण व्यवस्था, खाद्यान्न की गुणवत्ता और वितरण प्रणाली की बारीकी से जांच होगी। रिकॉर्ड में किसी प्रकार की गड़बड़ी, खराब भंडारण या गुणवत्ता में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कार्मिकों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: