Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

महंगाई का एक और झटका,  सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी

rk
1 month ago
महंगाई का एक और झटका,  सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी

महंगाई का एक और झटका,  सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी

तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है. नई दरों के अनुसार, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर अब 3113.50 रुपये का हो गया है. वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3255.50 रुपये पहुंच गई है. ये बदलाव 1 जून से प्रभावी होगा, जिससे होटल, रेस्तरां, ढाबा और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है. हालांकि, घरेलू इस्तेमाल के सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. व्यावसायिक इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की दरों में महानगरों के अंदर अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में जहां प्रति सिलेंडर 42 रुपये ज्यादा देने होंगे. वहीं, कोलकाता के व्यापारियों पर 53.50 रुपये का ज्यादा वित्तीय बोझ पड़ेगा, जिससे दोनों शहरों में कमर्शियल एलपीजी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी ऐसे वक्त में हुई है, जब कारोबार पहले से ही ईंधन और परिवहन की बढ़ती लागत से जूझ रहे हैं.

इसके अलावा तेल विपणन कंपनियों ने छोटे व्यापारियों और नागरिकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये का इजाफा किया है, जिसके बाद दिल्ली में ये छोटा सिलेंडर अब 821.50 रुपये की नई दर पर मिलेगा. राहत की एकमात्र बात ये है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले चौदह दशमलव दो किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई भी बदलाव नहीं किया गया है.

आपको बता दें कि साल 2026 की शुरुआत से ही कमर्शियल सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. दिल्ली में जनवरी में 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 1,691.50 रुपये थी. फरवरी में 49 रुपये, मार्च में 115 रुपये, अप्रैल में 195. 50 रुपये और मई में प्रति सिलेंडर कीमतों में चौंका देने वाली 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. पिछले छह महीनों में बार-बार कीमतों में संशोधन के बाद, अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,113.50 रुपये हो गई है.

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: