Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

खेल मंत्री ने अपने निवास पर किया ओलंपिक तीरंदाजी खिलाड़ी स्वामी का किया  सम्मान

rk
1 month ago
खेल मंत्री ने अपने निवास पर किया ओलंपिक तीरंदाजी खिलाड़ी स्वामी का किया  सम्मान


खेल मंत्री ने अपने निवास पर किया ओलंपिक तीरंदाजी खिलाड़ी स्वामी का किया  सम्मान
नई दिल्ली। पैरा एशियाई तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडिय़ों के सम्मान में आज भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा अपने निवास स्थान पर एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पैरा ओलंपिक तीरंदाजी खिलाड़ी एवं वल्र्ड चैंपियनशिप पदक विजेता श्याम सुंदर स्वामी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
हाल ही में बैंकॉक में आयोजित पैरा एशियाई तीरंदाजी टूर्नामेंट में भारतीय खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाया। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित इस सम्मान समारोह में मंत्री महोदय ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पैरा एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले श्याम सुंदर स्वामी को सम्मानित करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि ऐसे खिलाड़ी देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने साहस, समर्पण और मेहनत से नई ऊंचाइयों को छूते हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों के प्रशिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में भारतीय टीम के कोच अनिल जोशी को भी आमंत्रित किया गया था, किन्तु निजी कारणों के चलते वे समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।
इस अवसर पर वीरेंद्र सचदेवा, महासचिव, भारतीय तीरंदाजी संघ भी मौजूद रहे। सचदेवा ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आने वाली प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत को अधिक से अधिक पदक दिलाने में सफल हों।
मंत्री द्वारा खिलाडिय़ों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान निश्चित रूप से देशभर के खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे आयोजनों से खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में और अधिक उत्साह एवं ऊर्जा के साथ देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: