Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

एसपीएमसी : तीन दिवसीय ऑन्कोपैथोलॉजी वर्कशॉप और सीएमई का होगा आयोजन

rk
2 months ago
एसपीएमसी : तीन दिवसीय ऑन्कोपैथोलॉजी वर्कशॉप और सीएमई का होगा आयोजन

एसपीएमसी : तीन दिवसीय ऑन्कोपैथोलॉजी वर्कशॉप और सीएमई का होगा आयोजन

बीकानेर, 30 मार्च. सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा टाटा मेमोरियल सेंटर के ट्रैवलिंग स्कूल ऑफ ऑन्कोपैथोलॉजी तथा आईएपीएम राजस्थान चैप्टर के सहयोग से 16 से 18 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय ऑन्कोपैथोलॉजी वर्कशॉप और सीएमई का आयोजन किया जाएगा। 

प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। पोस्टर विमोचन के अवसर पर डॉ. डी.पी. सोनी, डॉ. वनिता कुमार, डॉ. नीलिमा सोढ़ी, डॉ. निधि बिनानी, डॉ. सुनीता बिका, डॉ. सुनीता कुलहरी, डॉ. विजेता मोदी तथा डॉ. ओम प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।

आयोजन सचिव डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह एक व्यापक शैक्षणिक कार्यक्रम है जिसमें कैंसर पैथोलॉजी में निदान उत्कृष्टता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पैथोलॉजिस्ट्स के लिए ऑन्कोपैथोलॉजी सीएमई, टेक्नोलॉजिस्ट्स के लिए हैंड्स-ऑन वर्कशॉप, इंटरैक्टिव सत्र, केस आधारित चर्चाएं और विशेषज्ञ फैकल्टी द्वारा व्याख्यान शामिल होंगे। डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम चिकित्सा महाविद्यालयों और ऑन्कोलॉजी केंद्रों के फैकल्टी, रेजिडेंट्स तथा टेक्नोलॉजिस्ट्स के लिए क्षमता निर्माण पर केंद्रित है। इसमें अस्पताल और प्रयोगशाला राउंड्स, मल्टी-डिसिप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड मीटिंग तथा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा ने इस आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैंसर जैसी जटिल बीमारियों के सटीक निदान और उपचार में पैथोलॉजी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के कार्यशाला और सीएमई कार्यक्रम चिकित्सकों, रेजिडेंट्स तथा टेक्नोलॉजिस्ट्स को नवीनतम ज्ञान और कौशल से लैस करते हैं जिससे वे प्रिसीजन ऑन्कोलॉजी में बेहतर योगदान दे सकें।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: