Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

rk
2 weeks ago
बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे 
बीकानेर। अक्षय तृतीया पर सोमवार को भी पतंगबाजी का जोश चरम पर था। शहर में छतों पर युवाओं और परिवारों ने पतंगबाजी का आनंद लिया। इस दौरान चायनीज मांझे सहित विभिन्न प्रकार के हादसों में घायल होकर 42 लोग पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचे। राहत की बात ये रही कि किसी के भी गंभीर चोट नहीं थी। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पीबीएम हॉस्पिटल में ट्रोमा सेंटर के मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. लवलीन कपिल ने बताया कि सोमवार को 42 लोग जख्मी होकर पहुंचे। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इनमें से काफी लोग मांझे से कटे हुए थे। कट गहराई तक नहीं होने के कारण चायनीज मांझे से कटने की पुष्टि नहीं हुई है।

हालांकि कई लोगों का कहना था कि चायनीज मांझा उन्हें चीरते हुए निकल गया। इसके अलावा काफी युवा और बच्चे पतंगबाजी के दौरान छत से गिरने पर या सड़क पर पतंग लूटने के दौरान चोटिल हुए हैं। गौरतलब है कि प्रतिबंधित चायनीज मांझे के कारण देशनोक पुल पर 8 साल के मासूम विराट की मौत हो गई थी। उसके बाद चायनीज मांझे को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने काफी सख्ती बरती। मांझा बेचने पर तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। उसके बाद भी रविवार को करीब 150 लोग मांझे से कट कर चोटिल हुए थे। लोगों ने सतर्कता बरती, जिससे चोट गंभीर नहीं लगी।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: