Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

13 मार्च को आयोजित होगा एसकेआरएयू का 22 वां दीक्षांत समारोह

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
7 months ago
13 मार्च को आयोजित होगा एसकेआरएयू का 22 वां दीक्षांत समारोह

13 मार्च को आयोजित होगा एसकेआरएयू का 22 वां दीक्षांत समारोह

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में आयोजित होगा समारोह

स्नातक, स्नातकोत्तर व विद्या-वाचस्पति के कुल 1694 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी उपाधि

17 विद्यार्थी स्वर्ण पदक व 2 विद्यार्थी कुलाधिपति स्वर्ण पदक से होंगे सम्मानित

बीकानेर, 11 मार्च। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 22 वां दीक्षांत समारोह 13 मार्च , शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह  राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में आयोजित होगा। विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। डॉ दुबे ने बताया कि विश्वविद्यालय के विद्या मंडप में आयोजित होने वाले इस समारोह में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग मंत्री , राजस्थान सरकार डॉ किरोड़ी लाल मीणा विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम के दीक्षांत अतिथि  पादप किस्मों के संरक्षण एवं किसान अधिकार प्राधिकरण, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के अध्यक्ष प्रो त्रिलोचन मोहपात्रा होंगे। आयोजन की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई। 
इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ देवाराम सैनी, अनुसंधान निदेशक डॉ एन के शर्मा , प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ दीपाली धवन सहित अन्य डीन डायरेक्टर्स उपस्थित रहे।

1694 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी उपाधि
परीक्षा नियंत्रक डॉ राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्वारा कृषि संकाय, सामुदायिक विज्ञान संकाय और आईएबीएम के कुल 1694 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इनमें कृषि संकाय के अंतर्गत स्नातक (यूजी) के 1475, स्नातकोत्तर (पीजी) के 52 और विद्या वाचस्पति ( पीएचडी) के 31 विद्यार्थी शामिल हैं।  सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के स्नातक के 21, स्नातकोत्तर के 19 और विद्या वाचस्पति के 06 विद्यार्थी शामिल हैं।  एबीएम में स्नातकोत्तर के 89 तथा पीएचडी के  एक विद्यार्थी को उपाधि प्रदान की जाएगी। 

17 विद्यार्थी स्वर्ण पदक व 2 विद्यार्थी कुलाधिपति स्वर्ण पदक से होंगे सम्मानित
डॉ राठौड़ ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 2 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में स्नातक के 2, स्नातकोत्तर के 14 और विद्यावाचस्पति का एक विद्यार्थी शामिल है। स्नातक और स्नातकोत्तर के 01-01 विद्यार्थी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: