Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

दीपावली से पहले सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, एक महीने में चांदी ₹39 हजार से ज्यादा टूटी

Bansal
6 hours ago
दीपावली से पहले सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, एक महीने में चांदी ₹39 हजार से ज्यादा टूटी

दीपावली से पहले सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, एक महीने में चांदी ₹39 हजार से ज्यादा टूटी

बीकानेर। दिवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,530 रुपए गिरकर करीब 1.38 लाख रुपए रह गई है। वहीं, एक किलो चांदी का भाव 1,372 रुपए घटकर करीब 1.80 लाख रुपए पर आ गया है। शुक्रवार को सोना करीब 1.40 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.81 लाख रुपए प्रति किलो बिक रही थी। कीमतों में इस गिरावट से त्योहारों और शादी के सीजन में खरीदारी करने वालों को राहत मिल सकती है।

अक्टूबर में सोना 8,084 और चांदी 39,485 रुपए सस्ती
अक्टूबर महीने में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एक अक्टूबर 2026 को 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.48 लाख रुपए था, जो अब घटकर करीब 1.38 लाख रुपए रह गया है। इस दौरान सोना 8,084 रुपए सस्ता हुआ। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत अक्टूबर की शुरुआत में 2.20 लाख रुपए थी, जो गिरकर करीब 1.80 लाख रुपए रह गई। इस तरह चांदी में 39,485 रुपए की गिरावट आई है।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ऊंचे भाव पर बड़े निवेशकों की बिकवाली के कारण सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

सोना सस्ता होने की 3 प्रमुख वजहें
ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली: त्योहारों से पहले सोने की कीमतें काफी बढ़ गई थीं। ऐसे में बड़े निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए सोने की बिकवाली की।
डॉलर की मजबूती: अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड की मजबूती से सोने की कीमतों में गिरावट आई।
खरीदारों की कम मांग: महंगे भाव के चलते आम खरीदारों ने फिलहाल सोने की खरीदारी कम कर दी है।

चांदी सस्ती होने की 3 प्रमुख वजहें
औद्योगिक मांग में कमी: चांदी का इस्तेमाल सोलर और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों में होता है। इन क्षेत्रों से मांग घटने का असर कीमतों पर पड़ा है। बाजार में बिकवाली: शेयर और वायदा बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच बड़े ट्रेडर्स ने चांदी की बिकवाली की। सोने की कीमतों में गिरावट: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अक्सर एक-दूसरे का असर देखने को मिलता है। सोने में गिरावट के साथ चांदी पर भी दबाव बढ़ा।

क्या सोना-चांदी की गिरावट आगे भी जारी रहेगी?
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक, सोने-चांदी की खरीदारी एक साथ करने के बजाय किस्तों में करनी चाहिए। निवेशक कुछ खरीदारी अभी कर सकते हैं और बाकी 15-20 दिन के अंतराल पर कर सकते हैं। उनका सुझाव है कि सोने-चांदी में निवेश करने वालों को एक-दो महीने के बजाय 6 महीने से एक साल तक की अवधि को ध्यान में रखकर फैसला करना चाहिए।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: