आम आदमी को महंगाई का झटका! 12 नवम्बर से 4 रूपए महंगा मिलेगा दूध
आम आदमी को महंगाई का झटका! 12 नवम्बर से 4 रूपए महंगा मिलेगा दूध
दूध की कीमतों में ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी, खरीद लागत बढ़ने के चलते कंपनी ने लिया फैसला
नई दिल्ली। महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगा है। मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई दरें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगी। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, कंपनी से जुड़े सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। दिल्ली-NCR में कंपनी के टोंड, फुल क्रीम, डबल टोंड और गाय के दूध सहित प्रमुख वैरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने दूध की खरीद लागत बढ़ने और अन्य खर्चों में इजाफा होने के चलते यह फैसला लिया है।
क्यों बढ़ाए गए दूध के दाम?
PTI की रिपोर्ट के अनुसार, किसानों से दूध खरीदने की लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा दूध की खरीद और अन्य परिचालन खर्च भी बढ़े हैं। इससे कंपनी पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा था। कंपनी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालते हुए खुदरा कीमतों में इजाफा किया गया है। मदर डेयरी ने इससे पहले 14 मई 2026 को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इससे पहले अप्रैल 2025 में भी कीमतों में बदलाव किया गया था।
1974 में हुई थी मदर डेयरी की शुरुआत
मदर डेयरी की शुरुआत वर्ष 1974 में हुई थी। यह नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) की सब्सिडियरी कंपनी है। कंपनी अपने दूध की बिक्री से होने वाली कमाई का लगभग 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती है। कंपनी दिल्ली-NCR में अपने आउटलेट्स, जनरल ट्रेड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से रोजाना करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। वहीं, इसकी कुल दैनिक दूध बिक्री 50 लाख लीटर से अधिक है।
दूध के अलग-अलग वैरिएंट का क्या है मतलब?
1\. फुल क्रीम मिल्क: इसमें फैट की मात्रा कम से कम 6 प्रतिशत होती है। यह अधिक गाढ़ा होता है।
2\. टोंड मिल्क: इसमें फैट की मात्रा लगभग 3 प्रतिशत रखी जाती है। इसे फुल क्रीम दूध में स्किम्ड मिल्क और पानी मिलाकर तैयार किया जाता है।
3\. डबल टोंड मिल्क: इसमें फैट की मात्रा लगभग 1.5 प्रतिशत होती है। यह कम फैट वाला दूध है।
4\. बल्क टोंड मिल्क: यह मदर डेयरी के वेंडिंग बूथों पर पाउच के बजाय सीधे ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाने वाला टोंड दूध है।
दूध की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर खासकर उन परिवारों के मासिक बजट पर पड़ सकता है, जिनके घरों में रोजाना बड़ी मात्रा में दूध की खपत होती है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ