Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 26 की मौत, बस काटकर निकाले गए शव

Bansal
6 hours ago
भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 26 की मौत, बस काटकर निकाले गए शव

भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 26 की मौत, बस काटकर निकाले गए शव

मरने वालों में ज्यादातर विद्यार्थी, महिलाएं और बच्चे भी शामिल; बस काटकर निकाले गए शव, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

असम। असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में जान गंवाने वालों में ज्यादातर विद्यार्थी बताए जा रहे हैं। असम सरकार के मंत्री और बोकाखाट से विधायक अतुल बोरा ने हादसे में 26 लोगों की मौत की जानकारी दी।

टक्कर के बाद बस के अंदर फंसे यात्री

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए। बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए बस को काटकर शवों को बाहर निकाला। बस में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। गोलाघाट के एसएसपी स्वप्निल डेका ने पीटीआई को बताया कि मिनी बस बोकाखाट से नगांव जा रही थी। शुरुआती जांच के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में घायल लोगों को कोहोरा मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मिनी बस के 12 चालान की जानकारी आई सामने

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे का शिकार वाहन के 12 चालान कट चुके थे। इनमें से 38,500 रुपये का जुर्माना भरा जा चुका था, जबकि 4,000 रुपये का एक चालान बकाया बताया जा रहा है। हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: