केजरीवाल को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, फोन पर ₹7 करोड़ की रंगदारी मांगी,
केजरीवाल को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, फोन पर ₹7 करोड़ की रंगदारी मांगी,
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जरनैल सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि कथित तौर पर लॉरेंस गैंग के नाम से अरविंद केजरीवाल से 7 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। शिकायत के अनुसार, रकम नहीं देने पर केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी दी गई है। दिल्ली के तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह ने बताया कि 6 नवंबर 2026 को शाम करीब 6 बजे उनके निजी मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल और वॉट्सऐप मैसेज आया। वॉट्सऐप प्रोफाइल पर "~ $H" नाम दिखाई दे रहा था।
विधायक के अनुसार, मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताते हुए अरविंद केजरीवाल को 7 करोड़ रुपए देने की बात कही। रकम नहीं देने पर केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई।
मोहाली में मामला दर्ज
जरनैल सिंह की शिकायत के आधार पर मोहाली के साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ