बीकानेर: शीतल जल प्याऊ का लोकार्पण
बीकानेर। नत्थूसर बास मेन रोड़ स्थित बाबा रामदेव कॉम्प्लेक्स में आज सोमवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शीतल जल प्याऊ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में गणमान्यो की उपस्थिति में भंवरलाल गहलोत एवं उनकी धर्मपत्नी जमना गहलोत ने फीता काटकर शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पूरे परिसर को फूल-मालाओं एवं रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक रूप दिया गया। उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों ने जनसेवा के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे गर्मी के मौसम में आसपास के मार्केट वालों के लिए व आम राहगीरों के लिए उपयोगी पहल बताया।
कार्यक्रम के दौरान रामचंद्र गहलोत, प्रेम सांखला, जे.पी. व्यास, चोरूलाल गहलोत, विजय भाटी, नंदकिशोर गहलोत, शिवराज गहलोत, अशोक सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
सभी अतिथियों ने कहा कि शीतल जल प्याऊ जैसी सेवा गतिविधियाँ समाज में परोपकार एवं मानव सेवा की भावना को मजबूत करती हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने पुष्प वर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ