Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

नवरात्र में 2 बार बनेगा गजकेसरी योग, इन 4 राशि वालों की होगी तगड़ी कमाई

Bansal
9 hours ago
नवरात्र में 2 बार बनेगा गजकेसरी योग, इन 4 राशि वालों की होगी तगड़ी कमाई

नवरात्र में 2 बार बनेगा गजकेसरी योग, इन 4 राशि वालों की होगी तगड़ी कमाई

इस साल शारदीय नवरात्र का महापर्व 11 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक मनाया जाएगा. इस पवित्र अवधि में दो बार गजकेसरी योग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को धन, सुख, समृद्धि से जोड़ा जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, पहला गजकेसरी योग 11 अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक रहेगा, जब तुला राशि में बैठे चंद्रमा उच्च के गुरु के साथ चौथे घर का केंद्र संबंध बनाएंगे. फिर दूसरा गजकेसरी योग 18 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक रहेगा, जब चंद्रमा मकर राशि में आकर गुरु से ठीक सातवें भाव में आमने-सामने स्थित होंगे. नवरात्र के पावन दिनों में गजकेसरी योग का दो बार बनना एक दुर्लभ संयोग माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि यह शुभ योग किन राशियों को लाभान्वित कर सकता है.

मेष राशि
लंबे समय से अटके काम आगे बढ़ेंगे. करियर में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक मामलों में राहत मिलने की संभावना है. अचानक धन प्राप्ति के संकेत भी बताए गए हैं. सामाजिक दायरे में मान-सम्मान बढ़ सकता है. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास मजबूत होगा. इससे आप अपने निर्धारित लक्ष्यों की दिशा में बेहतर तरीके से आगे बढ़ सकते हैं.

मिथुन राशि
नौकरी और कारोबार के लिहाज से समय अच्छा दिख रहा है. कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिलने से आपकी भूमिका बढ़ सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन निवेश से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए. सोच-समझकर बनाई गई योजनाएं भविष्य में लाभ पहुंचा सकती हैं. इस दौरान प्रयासों को सही दिशा देने पर ध्यान देना जरूरी रहेगा.

सिंह राशि
आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं. नौकरी करने वालों को अपने काम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है. अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता के दम पर आप अलग पहचान बना सकते हैं. व्यापारियों को भी आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने की संभावना है. ऐसे में अपनी क्षमताओं पर भरोसा बनाए रखें और सामने आने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें.

तुला राशि
आर्थिक मामलों में राहत देने वाला समय है. नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. वहीं, अविवाहित जातकों के विवाह की बातचीत आगे बढ़ने के संकेत हैं. इस अवधि में करियर और निजी जीवन से जुड़े मामलों में सकारात्मक प्रगति की उम्मीद की जा सकती है.

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: