Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

शनि के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, मई 2026 तक समय रहेगा चुनौतियों भरा

rk
4 months ago
शनि के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, मई 2026 तक समय रहेगा चुनौतियों भरा

शनि के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, मई 2026 तक समय रहेगा चुनौतियों भरा

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना गया है. शनि व्यक्ति के किए गए कर्मों के अनुसार फल देता है, इसलिए इसे कर्मफल दाता कहा जाता है. शनि की दृष्टि को कठोर जरूर माना जाता है, लेकिन यह व्यक्ति को जीवन में धैर्य, संघर्ष और जिम्मेदारी निभाना सिखाती है. जब शनि अशुभ प्रभाव में होता है, तो जीवन में देरी, रुकावटें, मानसिक तनाव, आर्थिक दबाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं. वहीं शनि की शुभ स्थिति व्यक्ति को धैर्य, संयम और अनुभव के साथ ऊंचाइयों तक पहुंचाता है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 जनवरी यानी आज शनिदेव उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में परिवर्तन करेंगे. इस नक्षत्र के अधिपति स्वयं शनि ही है, इसलिए यह नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शक्तिशाली और खतरनाक माना जा रहा है. शनि देव के नक्षत्र बदलने से सभी राशियों पर एक जैसा असर नहीं पड़ेगा. कुछ लोगों के लिए यह बदलाव राहत और नई उम्मीद लेकर आएगा, तो कुछ को इस दौर में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किन राशियों पर शनि का असर नकारात्मक पड़ेगा.

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन थोड़ा सावधानी भरा समय ला सकता है. इस दौरान सेहत से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. पैसों के मामले में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. खर्च जरूरत से ज्यादा बढ़ सकता है. छोटी-छोटी बातों पर बहस या तनाव की स्थिति भी बन सकती है. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला नुकसान दे सकता है, इसलिए किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले सोच-समझकर कदम उठाना और अनुभवी लोगों की राय लेना फायदेमंद रहेगा.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस बदलाव में कुछ समय तक मुश्किल हालात का सामना करना पड़ सकता है. कामकाज से जुड़ी चुनौतियां बढ़ सकती हैं. धन से जुड़े मामलों में दबाव महसूस होगा. जो काम काफी समय से अटके हुए हैं, वे चिंता का कारण बन सकते हैं. नौकरी करने वालों को ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारियां या विरोध झेलना पड़ सकता है. सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, इसलिए दिनचर्या और खानपान पर खास ध्यान देना जरूरी होगा.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय संभलकर चलने का संकेत दे रहा है. स्वास्थ्य में गिरावट या थकान महसूस हो सकती है. अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे बजट गड़बड़ा सकता है. व्यापार या निवेश से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी करना नुकसानदेह हो सकता है. ऐसे में धैर्य बनाए रखना और हर कदम सोच-समझकर उठाना ही इस दौर में सबसे सही रास्ता माना जा रहा है.

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS
Share: