Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सूर्य ग्रहण के बाद शनि का गोचर, इन 3 राशियों को हो सकती है धन हानि

6 hours ago
सूर्य ग्रहण के बाद शनि का गोचर, इन 3 राशियों को हो सकती है धन हानि

सूर्य ग्रहण के बाद शनि का गोचर, इन 3 राशियों को हो सकती है धन हानि

आज रात साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 4 मिनट से लेकर देर रात 1 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. सूर्य ग्रहण के कुछ दिन बाद शनि की चाल बदलेगी. 20 अगस्त को शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 9 अक्टूबर तक यहीं रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र में रेवती नक्षत्र का संबंध बुध से माना जाता है. ज्योतिषविदों का कहना है कि इस परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर रह सकता है. रेवती नक्षत्र में जाते ही शनि देन इन राशियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.


मेष राशि
मेष राशि वालों को इस अवधि में जल्दबाजी से बचना होगा. किसी बड़े जोखिम में पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी जुटाना जरूरी रहेगा. बिना सोचे-समझे लिया गया फैसला आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकता है. नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है. ऐसे में गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. छोटी बात को विवाद में बदलने से बचें. आर्थिक मामलों में आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. सेहत को भी नजरअंदाज न करें.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय मानसिक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. किसी बात को जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें. नया काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी तैयारी कर लें. योजनाबद्ध तरीके से किए गए काम में सफलता की संभावना बेहतर रहेगी. रिश्तों में अगर किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत के जरिए उसे सुलझाने की कोशिश करें. यात्रा के दौरान सावधानी रखें और किसी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें. स्वास्थ्य संबंधी किसी परेशानी को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. बचत और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा. पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें. खास तौर पर धन का लेन-देन करने से बचने की सलाह दी गई है. रुपए-पैसे को लेकर किसी व्यक्ति के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है. किसी काम का परिणाम मिलने में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. बेवजह बहस से बचें और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी होने पर उसे टालें नहीं.

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: