शहर के इस इलाके में हुआ सडक़ हादसा, डंफर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
शहर के इस इलाके में हुआ सडक़ हादसा, डंफर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
बीकानेर। गजनेर रोड़़ पर चुगीनाके के पास दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बीकनेर शहर में गजनेर रोड़ पर चुंगीनाके के पास की है। जहां पर एक डंफर ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गयी। हादसे होते ही आसपास के लोग दौड़े और बाइक सवार को संभाला लेकिन उसकी मौत हो गयी।
वहीं बाइक डंफर के नीचे क्षतिग्रस्त हाल में फसी हुई मिली। जानकारी के अनुसार डंफर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारी। जिससे बाइक सवार डंफर की चपेट में आ गया। दर्दनाक हादसे के बाद रास्ता जाम सा हो गया और लंबे जाम की स्थिति बन गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ