शहर की इस अस्पताल के आगे यातायात बना नासूर, एम्बुलेंस तक को नहीं मिलता जाने का रास्ता,देखे वीडियों
शहर की इस अस्पताल के आगे यातायात बना नासूर, एम्बुलेंस तक को नहीं मिलता जाने का रास्ता,देखे वीडियों
बीकानेर शहर की यातायात व्यवस्था ऐसे तो पूरी तरह से ठप है। रोजाना सैकड़ों लोग घंटों जाम में अपना समय बीता रहे है। शहर के चारों तरफ हर आधे घंटे के बाद लंबा जाम लग जाता है। ऐसे ही जाम अम्बेडकर सर्किल से तुलसी सर्किल जाने वाली रोड पर मारवाड़ अस्पताल बनी जहां रोजाना सैकड़ों मरीज आते है लेकिन जो मरीज आते है उनके परिजनों द्वारा अपने वाहन आम सडक़ पर खड़ा कर देते है जिससे दिनभर इस सडक़ पर जाम रहता है। लेकिन यातायात प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कभी कभी तो ऐसा लगता है अस्पताल व यातायात प्रशासन के कोई सांठगांठ बनी है तभी आज तक ऐसी कोई कार्यवाही नहीं की जिससे की इस रास्ते पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सके। अस्पताल के पास व उसके सामने तथा सडक़ के किनारे फोरव्हीलर वाहन सही तरीके से खड़ा नहीं करते है जिससे वाहन सडक़ पर आते है। कभी कभी तो गंभीर मरीज को लेकर आने वाली एम्बुलेंस को भी जाम का सामना करना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन द्वारा ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की जिससे की वे सडक़ पर खड़े होने वाले वाहनों को सडक़ के किनारे नहीं खड़े करने का कहा। जबकि यातायात विभाग को इस बारे में कई जनों ने शिकायत भी है लेकिन विभाग के कोई असर नहीं पड़ रहा है। कभी कभी तो अस्पताल के आगे इतना लंबा जाम लग जाता है कि आमजन को छोटी गलियों में से होकर जाना होता है। अस्पताल प्रशासन की उदासीनता के कारण आमजन को रोजाना जाम से दो-दो हाथ होना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी प्रशासन इस जाम की समस्या को दूर करने की कोशिश नहीं कर रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ