Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सीनियर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 5 अक्टूबर से

Bansal
6 hours ago
सीनियर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 5 अक्टूबर से

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिला फुटबॉल संघ, बीकानेर के तत्वावधान में सीनियर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 5 अक्टूबर 2026 से किया जाएगा। प्रतियोगिता में बीकानेर जिले के विभिन्न फुटबॉल क्लब एवं टीमें भाग लेंगी।

 


जिला फुटबॉल संघ के सचिव रहमत अली ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं संचालन के लिए भैरुरतन ओझा को आयोजन संयोजक तथा पूर्व सचिव अरविंद सिंह राठौड़ की आयोजन सचिव नियुक्त किया गया है। आयोजन संयोजक भैरुरतन ओझा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों का बीकानेर का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही खिलाडिय़ों का ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन  के पोर्टल पर पंजीयन होना भी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक क्लब एंट्री एवं अन्य जानकारी के लिए 6378609797 एवं 6376985419 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

 


जिला फुटबॉल संघ बीकानेर के अध्यक्ष ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सीनियर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप युवा खिलाडिय़ों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढऩे का बेहतर मंच साबित होगी। उन्होंने जिले के खिलाडिय़ों एवं क्लबों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया।

 


प्रतियोगिता के आयोजन में बीकानेर फुटबॉल क्लब एवं सादुल फुटबॉल अकादमी सह-समन्वयक के रूप में सहयोग करेंगे। जिला फुटबॉल संघ द्वारा प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: