Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन, शोक में डूबे कार्यकर्ता, बीजेपी कार्यालय में पसरा सन्नाटा

Bansal sadi
5 months ago
राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन, शोक में डूबे कार्यकर्ता, बीजेपी कार्यालय में पसरा सन्नाटा

राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन, शोक में डूबे कार्यकर्ता, बीजेपी कार्यालय में पसरा सन्नाटा

राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेता और बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में 'काकाजी' के नाम से पहचाने जाने वाले हिम्मत सिंह सिंघवी का 78 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा दुःख देखा गया और पार्टी कार्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा।

हिम्मत सिंह सिंघवी लंबे समय से भाजपा की राजनीति से जुड़े हुए थे और उन्हें करीब 50 साल से अधिक का राजनीतिक अनुभव था। अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद की शैली के कारण वे संगठन में खास पहचान रखते थे। उन्हें क्षेत्र में स्नेहपूर्वक 'काकाजी' कहा जाता था।

सिंघवी की खासियत यह थी कि वे संगठन में रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाने और आपसी समन्वय बनाने में अहम भूमिका निभाते थे। जनसमस्याओं के समाधान को वे हमेशा प्राथमिकता देते थे। यही वजह थी कि राजनीतिक जीवन के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी मजबूत पकड़ थी। क्षेत्र के हर समाज और वर्ग में उनका विशेष सम्मान था।

छबड़ा में उनके निवास पर हर वर्ष होली का पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता था, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल होते थे। लेकिन इस बार होली से ठीक पहले उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उनके निधन को छबड़ा क्षेत्र की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके लंबे अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ पार्टी और क्षेत्र को लगातार मिलता रहा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: