ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग पास,राहुल गांधी का आरोप- SIR के जरिए 13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग पास,राहुल गांधी का आरोप- SIR के जरिए 13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि SIR के जरिए देशभर में 13.3 करोड़ यानी करीब 15 प्रतिशत मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। राहुल गांधी के मुताबिक, हटाए गए नामों में ऐसे मतदाता भी शामिल हैं, जिन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदान किया था। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत का अंतर महज 3 प्रतिशत वोट था, ऐसे में मतदाता सूची से नाम हटने का मुद्दा बेहद महत्वपूर्ण है।
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर शनिवार को आयोजित मॉक पार्लियामेंट करीब 3 घंटे 23 मिनट तक चली। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ छह आरोप लगाते हुए जनमहाभियोग प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव को कार्यक्रम में शामिल सदस्यों ने पारित किया। इस आयोजन में कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दलों के 215 सांसदों के शामिल होने की जानकारी दी गई।
खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर चुनाव प्रक्रिया में पक्षपात, मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम हटाने और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। विपक्ष ने इस कार्यक्रम को 'जन महाभियोग' नाम दिया। यह वास्तविक संवैधानिक महाभियोग प्रक्रिया नहीं, बल्कि विरोध दर्ज कराने का सांकेतिक राजनीतिक आयोजन था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ