Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में एसबीआई की नई सौगात: आधुनिक बैंक शाखा का शुभारंभ, जिम्नास्टिक खिलाड़ियों को 7.50 लाख की खेल सामग्री

Bansal sadi
6 hours ago
बीकानेर में एसबीआई की नई सौगात: आधुनिक बैंक शाखा का शुभारंभ, जिम्नास्टिक खिलाड़ियों को 7.50 लाख की खेल सामग्री

बीकानेर में एसबीआई की नई सौगात: आधुनिक बैंक शाखा का शुभारंभ, जिम्नास्टिक खिलाड़ियों को 7.50 लाख की खेल सामग्री

बीकानेर।भारतीय स्टेट बैंक ने बीकानेर में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के साथ खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया। बैंक की ओर से गंगाशहर रोड स्थित शाखा के नए एवं आधुनिक परिसर तथा तिलक नगर शाखा के एटीएम का उद्घाटन किया गया। इसी अवसर पर सामाजिक दायित्व के तहत शाला क्रीड़ा संगम, बीकानेर को करीब 7.50 लाख रुपए मूल्य के कलात्मक जिम्नास्टिक उपकरण उपलब्ध करवाए गए। गंगाशहर रोड शाखा के नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक जयपुर मंडल के महाप्रबंधक रोहित कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बीकानेर मॉड्यूल के उप महाप्रबंधक सौम्य रंजन साहू सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक संतोष दान चारण ने अतिथियों का स्वागत किया। नए परिसर को ग्राहकों की बदलती बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहां वातानुकूलित बैंकिंग व्यवस्था के साथ चौबीसों घंटे ई-कॉर्नर, एटीएम, नकद जमा मशीन, पासबुक प्रिंटर सहित विभिन्न डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे क्षेत्र के ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं के लिए अधिक सुविधाजनक और आधुनिक वातावरण मिलेगा।

तिलक नगर में भी एटीएम सुविधा शुरु
कार्यक्रम के दौरान तिलक नगर शाखा के नए एटीएम का भी शुभारंभ किया गया। एटीएम सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को चौबीसों घंटे नकद निकासी सहित बैंकिंग से जुड़ी आवश्यक सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। तिलक नगर शाखा के प्रबंधक वैभव प्रकाश ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत बीकानेर के जिम्नास्टिक खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी। शाला क्रीड़ा संगम को कलात्मक जिम्नास्टिक के लिए आवश्यक उपकरण एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिसकी कुल कीमत करीब 7.50 लाख रुपए बताई गई है। बैंक की इस पहल का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि बीकानेर की खेल प्रतिभाएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

कार्यक्रम में जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने शानदार और आकर्षक करतबों का प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को रोमांचित कर दिया। खिलाड़ियों की प्रतिभा और प्रदर्शन की सभी ने सराहना की। नई खेल सामग्री मिलने से खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में भी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में एसबीआई के महाप्रबंधक रोहित कुमार, उप महाप्रबंधक सौम्य रंजन साहू, पूर्व एसबीआई नेता वाई.के. शर्मा सहित बीकानेर ओलंपिक जिम्नास्टिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में महाप्रबंधक के निजी सचिव राहुल पूहन, माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी रामगोपाल शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण और सहायक जिला शिक्षा अधिकारी खेल रफीक मोहम्मद शामिल रहे। इसके अलावा जिम्नास्टिक कोच प्रदीप सिंह पंवार, सीएम एचआर प्रदीप वर्मा, लाइजनिंग ऑफिसर करण पाल सिंह भाटी ,एसबीआई के सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी, जिम्नास्टिक परिवार से जुड़े लोग और अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: