Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

सरपंच चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर मारपीट का मामले को लेकर मामला दर्ज

Bansal
6 hours ago
सरपंच चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर मारपीट का मामले को लेकर मामला दर्ज


सरपंच चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर मारपीट का मामले को लेकर मामला दर्ज
, बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र के हुसंगसर गांव में सरपंच चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर मारपीट का मामला सामने आया है। वोट डालने पहुंचे दो लोगों पर लाठी, सरिया, रॉड और पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया गया है। हमले में दोनों घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। एक घायल के सिर में गंभीर चोट आने पर टांके लगाए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, हुसंगसर निवासी विजय सिंह पुत्र भगवान सिंह ने 31 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। परिवादी ने बताया कि 30 अक्टूबर को शाम करीब पांच बजे उसका भाई करणी सिंह पुत्र पन्ने सिंह और भतीजा पूर्ण सिंह पुत्र करणी सिंह गांव में सरपंच चुनाव के लिए मतदान करने बूथ पर गए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद सरपंच प्रत्याशी शिवलाल के पक्ष के लोगों ने दोनों पर लाठी, सरिया, रॉड और पत्थरों से हमला कर दिया।
परिवादी ने रिपोर्ट में गोपालराम पुत्र किशनाराम, पुखराज पुत्र ईश्वरराम, भूराराम पुत्र धोकलराम, पवन कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार, केशुराम पुत्र जीयाराम, लक्ष्मणराम पुत्र मुकनाराम, मांगीलाल पुत्र भंवरलाल, भंवरलाल पुत्र धन्नाराम और पुखराज पुत्र सांवरराम कुम्हार, सभी निवासी हुसंगसर, को नामजद किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में करणी सिंह के सिर में चोट आई, जिस पर ट्रोमा सेंटर में टांके लगाए जा रहे हैं। उसके कमर, हाथ और पैरों पर भी चोटें आई हैं। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे पूर्ण सिंह पर भी आरोपियों ने लाठी-सरियों से हमला कर दिया। उसके सिर, पैर और हाथ में चोटें आई हैं। दोनों का पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में इलाज जारी है।
परिवादी ने बताया कि मतदान केंद्र पर मौजूद रविन्द्र सहित अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को आरोपियों से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच मुकेश कुमार को सौंपी गई है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: