संपत्ति विवाद के चलते बीकानेर के युवक को ओडिशा से युवक ने जान से मारने की धमकी दी
संपत्ति विवाद के चलते बीकानेर के युवक को ओडिशा से युवक ने जान से मारने की धमकी दी
बीकानेर। संपत्ति को लेकर बीकानेर निवासी एक व्यक्ति को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सादुल कॉलोनी निवासी निरंजन सारस्वत ने कोर्ट में इस्तगासा पेश कर ओडिशा निवासी तपन कुमार दास और मुन्ना उर्फ बुना उर्फ वीरेंद्र मोहंती पर धमकाने और संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवादी निरंजन सारस्वत ने शिकायत में बताया कि उसके ससुर गौरी शंकर औझा की ओडिशा के बालासोर में एक प्लॉट स्थित है। ससुर का वर्ष 2024 में निधन हो गया था। परिवादी के अनुसार, वर्तमान में यह संपत्ति उनकी पत्नी के नाम है। आरोप है कि बालासोर निवासी तपन कुमार दास और वीरेंद्र मोहंती उक्त प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं और इसके लिए लंबे समय से उन्हें धमकियां दे रहे हैं।
परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर धमकी दी कि यदि प्लॉट उनके नाम नहीं किया तो उसे जान से मार देंगे। शिकायत के अनुसार, 5 सितंबर 2026 की रात करीब 9:47 बजे निरंजन सारस्वत के मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को तपन दास बताते हुए कथित तौर पर कहा कि जमीन उनके नाम नहीं करने पर सिर काटकर जान से मार दिया जाएगा।
परिवादी का आरोप है कि फोन पर वीरेंद्र मोहंती को हार्डकोर अपराधी बताते हुए पुलिस द्वारा उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाने की बात भी कही गई। निरंजन सारस्वत ने इसे संपत्ति हड़पने और कब्जा करने की नीयत से दी गई धमकी बताया है।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
परिवादी ने बताया कि धमकी मिली थी। इस संबंध में कोर्ट में इस्तगासा पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई सुरेंद्र मीणा को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ