Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

“सम्मान उपलब्धि का, संकल्प जनसेवा का”

Bansal
6 hours ago
“सम्मान उपलब्धि का, संकल्प जनसेवा का”

“सम्मान उपलब्धि का, संकल्प जनसेवा का”
बीकानेर, 27 सितंबर 2026। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान एवं माली सैनी खेल परिषद, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान, शिव वैली, गंगाशहर, बीकानेर में वर्ष 2026 के नगर निकाय चुनाव में निर्वाचित माली समाज के जनप्रतिनिधियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में बीकानेर नगर निगम के उप महापौर पंकज गहलोत सहित नवनिर्वाचित पार्षद संदीप गहलोत, गौरीशंकर गहलोत, शुभकरण गहलोत, दीपक तंवर, हेमेंद्र भाटी, शंकरलाल तंवर, लीला गहलोत ,शीतल भाटी, शिव गहलोत सहित नापासर नगरपालिका के वार्ड संख्या 1 से निर्वाचित कविता भाटी का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में बीकानेर माली समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। समाज की ओर से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपने-अपने क्षेत्र में जनहित, विकास और सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
इस अवसर पर माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने कहा कि “जनप्रतिनिधियों का सम्मान केवल उनकी चुनावी उपलब्धि का अभिनंदन नहीं, बल्कि जनता द्वारा उन्हें सौंपी गई जनसेवा की जिम्मेदारी का भी सम्मान है।” उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा, खेल, सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा के क्षेत्र में आपसी सहयोग और सहभागिता के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
समाज के वरिष्ठजनों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। सम्मानित जनप्रतिनिधियों ने भी समाज द्वारा मिले सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने-अपने क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए सक्रियता से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
आयोजकों ने कहा कि माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान एवं माली सैनी खेल परिषद, बीकानेर भविष्य में भी समाज को एक मंच पर जोड़ने तथा शिक्षा, खेल, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का प्रयास करते रहेंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: