Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

Bansal sadi
1 month ago
बीकानेर: दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

बीकानेर: दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

बीकानेर। ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश की गई रकम को महज दो घंटे में पांच गुना करने का झांसा देकर एक युवक से 30,660 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर बज्जू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी चन्द्रजीतसिंह भाटी ने बताया कि गोडू निवासी सचिन पुत्र लीलाधर सोनी ने 16 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई। सचिन के मोबाइल नंबर पर अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सऐप कॉल आए। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को ट्रेडिंग का काम करने वाला बताया और तीन हजार रुपये ट्रांसफर करने पर दो घंटे में 15 हजार रुपये वापस देने का झांसा दिया। इस पर पीड़ित ने बताए गए फोन-पे खाते में तीन हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपियों ने ट्रेडिंग के लिए और राशि की आवश्यकता बताते हुए पीड़ित से पांच हजार रुपये और ट्रांसफर करवा लिए। कुछ समय बाद सचिन को बताया गया कि उसकी राशि बढ़कर 88,400 रुपये हो गई है। यह रकम निकालने के लिए 20 प्रतिशत कमीशन के रूप में 17,600 रुपये जमा करवाने होंगे। पीड़ित ने यह राशि भी बताए गए फोन-पे खाते में ट्रांसफर कर दी।

 
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने रकम निकालने के लिए 8,060 रुपये और मांगे, जिसे पीड़ित ने भेज दिया। इस तरह पीड़ित ने कुल 30,660 रुपये आरोपियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने 5,000 रुपये और मांगते हुए इसे राशि निकालने का 'चार्ज' बताया। जब पीड़ित ने और रुपये देने से मना किया, तो आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौच की और उसे ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि व्हाट्सऐप पर आरोपियों के नाम विजय कुमार पाटिल और आशुतोष शर्मा दिखाई दे रहे थे, जबकि फोन-पे पर खाता धारक का नाम मनोज कुमार मीणा प्रदर्शित हो रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई झंवरलाल को सौंपी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: