Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर से बड़ी खबर: भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

rk
2 weeks ago
बीकानेर से बड़ी खबर: भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

बीकानेर से बड़ी खबर: भीषण सड़क हादसा, फॉर्चूनर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत

बीकानेर शहर में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और अनियंत्रित फॉर्च्यूनर ने सड़क पर जा रहे एक स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के दो टुकड़े हो गए।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे गाड़ी सड़क पर कई बार पलटती चली गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लिया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया।  पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: