Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों की दरें तय, अब देने होंगे प्रतिदिन इतने रूपए

Bansal
8 months ago
सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों की दरें तय, अब देने होंगे प्रतिदिन इतने रूपए

सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों की दरें तय, अब देने होंगे प्रतिदिन इतने रूपए 

बीकानेर। सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए जाने वाले पुलिस अधिकारियों की प्रतिदिन दरें तय कर दी गई हैं। इनमें कांस्टेबल से लेकर एएसपी स्तर तक के अधिकारियों की दरें शामिल हैं। तय दरों के अनुसार कांस्टेबल की सेवा लेने पर प्रतिदिन 10,233 रुपये तथा एएसपी उपलब्ध कराए जाने पर 23,041 रुपये का भुगतान करना होगा।

बैंकों, केंद्रीय कार्यालयों, पोस्ट ऑफिस, विभिन्न संगठनों एवं निजी संस्थानों को आयोजनों या अन्य आवश्यक कार्यों के लिए सुरक्षा गार्डों की आवश्यकता होती है। मांग किए जाने पर पुलिस विभाग द्वारा कांस्टेबल से लेकर एएसपी स्तर तक के अधिकारी उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके बदले पुलिस विभाग प्रतिदिन निर्धारित दरों के अनुसार शुल्क वसूल करता है। यह दरें प्रतिवर्ष गृह विभाग द्वारा तय की जाती हैं।

इस वर्ष निर्धारित दरों के अनुसार एएसपी के लिए 23,041 रुपये, डीवाईएसपी के लिए 20,110 रुपये, इंस्पेक्टर या कंपनी कमांडर के लिए 17,085 रुपये, एसआई/प्लाटून कमांडर के लिए 14,639 रुपये, एएसआई के लिए 13,078 रुपये, हेड कांस्टेबल के लिए 10,294 रुपये तथा कांस्टेबल के लिए 10,233 रुपये प्रतिदिन का भुगतान निर्धारित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सामान्यतः गृह विभाग हर वर्ष सुरक्षा ड्यूटी पर उपलब्ध कराए जाने वाले पुलिस गार्ड की दरों में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि करता है, लेकिन इस बार किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। पिछले वर्ष की दरों को ही यथावत लागू किया गया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: