Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में मार्च में ही लू का असर, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री पार, 14 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट

Bansal sadi
5 months ago
राजस्थान में मार्च में ही लू का असर, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री पार, 14 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मार्च में ही लू का असर, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री पार, 14 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मार्च की शुरुआत में ही तेज गर्मी और लू का असर दिखाई देने लगा है। बुधवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा समेत कई इलाकों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक 40.8 डिग्री तापमान बाड़मेर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर में 39.1 डिग्री और फलोदी में 39.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जिससे इन क्षेत्रों में दिन के समय हीटवेव का प्रभाव रहा। बाड़मेर में लगातार तीसरे दिन लू का असर देखने को मिला। इसके अलावा वनस्थली (टोंक) में 38.1, चित्तौड़गढ़ में 38.6, जोधपुर और चूरू में 38.1 तथा जयपुर और कोटा में करीब 37 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

14 मार्च को आंधी और बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 14 मार्च को आठ जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में बुधवार दोपहर बाद हल्के बादल छाने से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। तेज गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी सरकारी अस्पतालों को पर्याप्त दवाइयों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मरीजों और उनके परिजनों के लिए कूलर, पंखे, एसी, पीने के पानी और छाया की व्यवस्था करने को कहा गया है।

इसके अलावा जिला अस्पतालों में 10 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में 3 से 6 बेड और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में 1 बेड हीटवेव मरीजों के लिए आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं। इससे हीटवेव से आंशिक राहत मिलने की संभावना है, हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #KHULASAONLINE #rajasthan #Rajasthan reels under heatwave in March #RAJASTHAN NEWS
Share: