Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अगले साल से राजस्थान-बोर्ड 10वीं के एग्जाम होंगे 2 बार,20 मार्च तक करेंगे रिजल्ट जारी; बोर्ड एग्जाम खत्म होने पर सचिव बोले- नकल पर अंकुश लगा

Bansal sadi
5 months ago
अगले साल से राजस्थान-बोर्ड 10वीं के एग्जाम होंगे 2 बार,20 मार्च तक करेंगे रिजल्ट जारी; बोर्ड एग्जाम खत्म होने पर सचिव बोले- नकल पर अंकुश लगा


अगले साल से राजस्थान-बोर्ड 10वीं के एग्जाम होंगे 2 बार,20 मार्च तक करेंगे रिजल्ट जारी; बोर्ड एग्जाम खत्म होने पर सचिव बोले- नकल पर अंकुश लगा
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं आज यानि 11 मार्च को समाप्त हो गई है। इस बार सबसे पहले 10वीं का रिजल्ट जारी होगा। ये रिजल्ट 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है। वहीं अगले साल से दसवीं की परीक्षाएं दो बार होगी। पहली परीक्षा फरवरी और दूसरी परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी।
बोर्ड के सचिव गजेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की साल- 2026 की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक संचालित हुईं है। आज 12वीं कक्षा का आखिरी पेपर शारीरिक शिक्षा विषय का था। परीक्षाओं के दौरान नकल पर अंकुश लगाया और लापरवाही पर कार्रवाई भी की गई।
6195 परीक्षा केन्द्र बनाए
माध्यमिक परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 78, उच्च माध्यमिक स्तर में 9 लाख 9 हजार 87, प्रवेशिका परीक्षा में 7 हजार 811 तथा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 4 हजार 122 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। बोर्ड परीक्षाएं प्रदेशभर के कुल 6195 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गईं। जहां लगभग 175 प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं सम्पन्न कराई गईं।
उडऩदस्तों ने रखी नजर
परीक्षा की पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए बोर्ड तथा शिक्षा विभाग की संयुक्त फ्लाइंग टीमों द्वारा सतत निगरानी रखी गई। लगभग 150 संयुक्त निदेशक एवं जिला शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में निरीक्षण दल सक्रिय रहे।
वहीं बोर्ड स्तर पर 27 विशेष फ्लाइंग टीमें गठित की गईं। इसके द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। परीक्षाओं के दौरान जिला शिक्षा अधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर 30 परीक्षा केन्द्रों को संवेदनशील तथा 20 परीक्षा केन्द्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया। इन पर विशेष निगरानी रखी गई।
कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहा
अत्याधुनिक केन्द्रीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया था। जो परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व तथा परीक्षा समाप्ति तक 24 घंटे सभी अवकाश दिवसों सहित लगातार कार्यरत रहा।
नियंत्रण कक्ष में बड़ी स्क्रीन तथा लगभग 30 लैपटॉप के माध्यम से परीक्षा केन्द्रों से प्राप्त सूचनाओं एवं सीसीटीवी मॉनिटरिंग पर सतत निगरानी रखी गई। प्राप्त शिकायतों के आधार पर फ्लाइंग टीमों को तत्काल मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई की गई।
शिकायतों का किया त्वरित समाधान
कई परीक्षा केन्द्रों पर बिजली बंद होने जैसी शिकायतें भी प्राप्त हुईं, जिनका त्वरित समाधान किया गया । इससे किसी भी विद्यार्थी की परीक्षा प्रभावित नहीं हुई । एनएसओ से संबंधित कई प्रश्न एवं शंकाएं भी नियंत्रण कक्ष में प्राप्त हुईं, जिनका निस्तारण एक मिनट से भी कम समय में किया गया। इससे कोई भी विद्यार्थी एनएसओ के कारण परीक्षा से वंचित नहीं रहा।
बोर्ड की विशेष फ्लाइंग टीम को कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका समयबद्ध निस्तारण किया गया। इन शिकायतों में कुछ मामलों में परीक्षकों की संलिप्तता, कार्मिकों की उदासीनता तथा लापरवाही के मामलों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई भी की गई। परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी के लिए 167 केन्द्रों पर 274 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनकी मॉनिटरिंग की गई।
30 हजार से ज्यादा टीचर्स जांच में जुटे
उत्तर पुस्तिकाओं के संग्रहण के लिए प्रदेशभर में 66 संग्रहण केन्द्र स्थापित किए गए हैं। बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने के उद्देश्य से केन्द्रीय मूल्यांकन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। वर्तमान में लगभग 30 हजार 915 शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे हुए हैं। बोर्ड का प्रयास है कि सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर 20 मार्च तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: